{"_id":"5b1c216d4f1c1baa6e8b713d","slug":"prize-money-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में इनामी धरदबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में इनामी धरदबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
दंपति से लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों में से एक दस हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया सुबोध शामली जिले का बदमाश है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, बाइक और दंपति से लूटी गई नगदी एवं चेन बरामद की है। बदमाशों की गोली लगने से दरोगा भी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला सराफत कॉलोनी निवासी सलीम शनिवार दोपहर को पत्नी साजिया के साथ बाइक से चीतल ग्रांड से घर लौट रहा था। जीटी रोड पर गांव तिगाई रजबहे के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। इन बदमाशों ने अपनी बाइक को सलीम की बाइक के आगे लगा दी। सलीम ने बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही दोनों बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए उसकी पत्नी से चेन तथा दो हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश लूटपाट करने के बाद बाइक से फरार हो गए। सलीम ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने पुलिस बल को साथ लेकर बदमाशों की घेराबंदी करनी प्रारंभ कर दी। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लाला मुसद्दी लाल के आम के बाग के पास पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी बदमाश जंगल में फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एसआई सुनील शर्मा बाल बाल बचे। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने भागने वाले बदमाश की तलाश में जंगलों में कांबिंग की, मगर सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश जिला शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी सुबोध पुत्र हरपाल है। बदमाश सुबोध पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसने अपने साथी फरार बदमाश का नाम झिंझाना निवासी जंगली बताया है। बदमाश सुबोध के कब्जे से पुलिस ने दंपति से लूटी नगदी, चेन के अलावा बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।