युवक ने रेप कर महिला की अश्लील वीडियो बनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि 25 जनवरी 2017 को शहर के खालापार निवासी दो भाइयों ने घर में घुसकर उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म और कुकर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो भी बना डाली। विरोध करने पर पीड़िता को पीटा गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता एक फरवरी को कोर्ट जाने के लिए कचहरी से जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर पहले धमकी दी और फिर विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने कार्रवाई को लेकर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से आदेश कराए हैं।
दुष्कर्म के बाद निकाह के लिए हां, फिर इंकार
मुजफ्फरनगर। शामली निवासी पीड़ित ने बताया कि बुढ़ाना क्षेत्र निवासी महिला पारिवारिक संबंधों में आठ माह पूर्व बेटी को काम के बहाने से ले गई थी। पीड़ित कुछ दिन बाद बेटी को लेने के लिए पहुंचा। बेटी ने बताया कि महिला के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया है। पीड़ित ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों की सहमति पर आरोपी से युवती का निकाह तय कर दिया गया। हालांकि बाद में आरोपी निकाह करने से मुकर गया। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने अदालत में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
पीड़ित ने बताया है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए वाद दायर किया है। कोर्ट ने आरोपी युवक, उसके भाई और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। एक और मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि हरियाणा निवासी सगे भाइयों से उसकी और बहन का निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। ससुर दोनों बहनों पर बुरी नजर रखता है। विरोध करने पर आरोपियों दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश कराए हैं।