फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic spread in district jail

जिला कारागार में फैलाई दहशत

Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panic spread in district jail
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार के गेट के बाहर रात दो बजे तीन बाइक सवार युवकों ने एक सिपाही का नाम पूछकर दहशत फैला दी। कई बार नाम पूछने के कारण पीएसी को बुलवाया गया। फोर्स को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। जेल अधीक्षक  मामले की जांच करा रहे है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिला कारागार के गेट पर शनिवार रात करीब दो बजे तीन बाइक सवार युवक पहुंचे और  वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही से पूछा कि तुम संजय राणा हो। सिपाही द्वारा मना करने पर चले गए। कुछ देर बाद फिर से आए और दूसरे सिपाही से भी पूछा कि तुम संजय राणा हो। सिपाही ने अंदर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने रात में ही पीएसी बुलवा कर युवकों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


मामले में अधिकारी और पीएसी को आते  देख आरोपी युवक बाइक से भाग गए। मामले की जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सिपाहियों ने घटना  की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है, अधिकारियों को इसके बारे में बता दिया  गया  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हो चुकी है  जेल के बाहर सिपाही की हत्या
जिला कारागार के बाहर बाइक सवार बदमाशों द्वारा रात के दो बजे एक सिपाही का नाम पूछे जाने से स्टाफ में दहशत व्याप्त है। वर्ष 2014 में कारागार में तैनात बंदीरक्षक चुन्नी लाल शर्मा की हत्या जेल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने कर दी थी। मौके पर ही चुन्नी लाल की मौत हो गई थी।


इस हत्या में कुख्यात विक्की त्यागी का नाम सामने आया था, तभी से जिला कारागार का स्टाफ में दहशत रहती हैं। रविवार रात को बाइक सवार युवकों द्वारा एक सिपाही का नाम पूछे जाने से स्टाफ में फिर से दहशत व्याप्त है। अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed