फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mobile loss, firing

मोबाइल नहीं मिला तो बरसा दीं गोलियां

Mon, 24 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुफ्फरनगर Updated Mon, 24 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। बढेड़ी गांव में मोबाइल गुम होने पर दो पक्ष भिड़ बैठे। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष से युवती समेत तीन परिजन घायल हो गए। रविवार शाम को अचानक हुई फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन



खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।


छपार थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव बढेड़ी निवासी ब्रजवीर घर से पास परचून की दुकान करता है। रविवार शाम पड़ोसी गौरव दुकान पर आया गया था। इस दौरान ब्रजवीर ने गौरव पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। गौरव ने इससे साफ इंकार किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर गौरव के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस पर ब्रजवीर के लोग हथियार लेकर आ गए। आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गौरव पक्ष जान बचाने के लिए मौके से भागा। इस दौरान गौरव पक्ष के मनोज को गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती नीशु और सुशांक छर्रे लगने से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण दहशत में घरों में छिप गए। हमलावर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गोलियों की गूंज से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास कई खोखे बरामद किए।


पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। एसओ का कहना है घायलों को उपचार दिलाया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed