फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kotwali gate picket

भाजपाइयों का कोतवाली गेट पर धरना 

Tue, 12 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kotwali gate picket
खतौली कोतवाली के गेट पर धरना देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाजपा ने सपा सरकार की तानाशाही और नीतियों के विरोध में कोतवाली गेट पर धरना दिया। अपनी मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसडीएम बाबूराम को सौंपा।
विज्ञापन


धरने पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। सपा ने ही भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। आरक्षण दिलाने के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के व्यापारी और आम जनता अब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने कहा कि सपा सरकार की तानाशाही कर रही है। प्रशासन भी शासन के दबाव में बेकसूरों को सजा देने का काम रहा है। भाजपा जनता पर होने वाले जुल्म को अब सहन नहीं करेगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो, भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, वीरेंद्र जैन, रामनारायण अरोरा, बिट्टू तिंगाई, अंकुर सिंघल, सुधीर सैनी, अमित जैन, सुमित सिंह, सुभाष गुप्ता, आदेश मोतला, सुरेश आर्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed