फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing girlfriend

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारी 

Mon, 25 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Killing girlfriend
प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या किए जाने के बाद गमजदा बैठे युवती के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
लालूखेड़ी गांव में बागपत जिले के गांव कुरडी नांगल निवासी प्रेमी ने रात में शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन


लड़की की दो माह पहले पानीपत निवासी युवक से शादी हुई थी। वह छोटी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। हत्यारोपी प्रेमी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। मृतका के पिता ने तितावी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी पुष्पेंद्र गर्ग के यहां 29 अप्रैल को छोटी बेटी मनीषा की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए उनकी बड़ी बेटी अंजलि अपनी ससुराल पानीपत से 20 अप्रैल को लालूखेड़ी आई थी। अंजलि की भी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। शनिवार रात करीब तीन बजे बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव कुरडी नांगल निवासी सन्नी पुत्र प्रेमपाल फौजी बाइक से लालूखेडी अंजलि से मिलने उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बराबर में पड़े खाली मकान में दोनों के बीच बातचीत होने लगी,  दोनों में किसी बात को लेकर नाराजगी हो गई। तैश में आए सन्नी ने अंटी से तमंचा निकालकर अंजलि की कमर में गोली मार दी।

गोली अंजलि के शरीर से पार निकलकर सामने दीवार में लगी। घायल अवस्था में अंजलि घर से बाहर की ओर दौड़ी और मेन गेट के पास आकर गिर पड़ी और वहीं उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी मौके से भागकर गांव के बाहर खड़ी अपनी बाइक के पास पहुंचा और उसने भी खुद को गोली मार ली। दाएं सीने में गोली लगने से वह घायल हो गया।

अंजलि की मौत पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सुबह ग्रामीण खेतों पर जाने लगे तो खेत में घायल अवस्था में सन्नी पड़ा हुआ मिला।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुष्पेेंद्र गर्ग ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा तितावी थाने में दर्ज कराया है। एसओ मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed