फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping and gangrape of divorced wife

तलाकशुदा बीवी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping and gangrape of divorced wife
demo - फोटो : demo
मुजफ्फरनगर शहर निवासी महिला ने दिल्ली के जामियानगर बाटला हाउस निवासी पूर्व शौहर पर तलाक के बाद बेटी समेत अपहरण कर बंधक बनाकर रखते हुए ढाई माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके शौहर दिल्ली के जामियानगर बाटला हाउस निवासी शाहआलम ने उसे विगत 19 जुलाई 2017 को तलाक दे दिया था। इसके बाद से ही वह दस साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी।  15 मई 2018 को बेटी के साथ मार्केट गई थी। आरोप है कि शाहबुद्दीनपुर रोड पर आरोपी गाड़ी में मिले और मां-बेटी को बेहोश कर अपहरण कर ले गए। होश आने पर महिला ने खुद को बाटला हाउस में एक क्लीनिक में पाया। अगले दिन शाहआलम महिला को घर ले गया, जहां हाथ-पैर बांधकर उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोप है कि इसके बाद अगले ढाई माह तक आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे। इस दौरान उसकी अपहृत बेटी को सहारनपुर के मोहन अंबेहटा में रखा गया।
विज्ञापन




पीड़िता का कहना है कि शाकिब नामक व्यक्ति की मदद से वह 30 जुलाई को बाटला हाउस से भाग निकली और मायके वालों की मदद से बेटी को भी सहारनपुर से छुड़ा लिया। आरोप है कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शाहआलम के साथ ही रुखसार, साहिल निवासीगण बाटला हाउस, महफूज व शब्बो निवासीगण निरधना और अखलाक व रईसा निवासीगण मोहन अंबेहटा सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed