{"_id":"58791cf44f1c1b7c58baa802","slug":"khalapar-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार में दो पक्षों में झगड़ा, कपड़ा कारोबारी समेत कई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार में दो पक्षों में झगड़ा, कपड़ा कारोबारी समेत कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा करने वाले को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार में रास्ते में पड़ी बल्ली को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। मौके से दो आरोपियों को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई। देर शाम तक दोनों पक्ष कोतवाली पर जमा थे। वहीं कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते के लिए प्रयासरत हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी सत्तार कपड़े का कार्य करता है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह वह कपड़े के कार्य से खतौली जा रहा था। खालापार मेन रोड पर रास्ते में पड़ी एक बल्ली को लेकर उसकी कपड़े का ही कार्य करने वाले कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट होने से वहां पर अफरातफरी मच गई। सत्तार समेत कई को चोट लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस कोतवाली ने आई। इस मारपीट के बाद एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट और संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। सत्तार पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दोनों पक्ष कोतवाली पर जमा रहे। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।