{"_id":"58b7181a4f1c1b0574831897","slug":"inspector-scope","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर को घेरा, रविवार को बाजार बंद करेंगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर को घेरा, रविवार को बाजार बंद करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खतौली में इंस्पेक्टर का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत व्यापारियों ने कपड़ा शोरूम व्यापारियों से हुई लूट की घटना का खुलासा नहीं होने पर कोतवाली में इंस्पेक्टर का घेराव किया। आक्रोशित भाजपाइयों और व्यापारियों ने लूट की घटना का तीन दिन के अंदर खुलासा नहीं होने पर रविवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
रेलवे रोड पर 22 फरवरी की रात 9:00 बजे कपड़ा व्यापारी रमेश तनेजा और उसके बेटे सचिन तनेजा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2.50 लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ कर लूट का खुलासा नहीं कर सकी है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता और सभी व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे।
भाजपाइयों और व्यापारियों ने कोतवाली में लूट की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। व्यापारियों का कहना था कि लूट की घटना को एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शनिवार तक लूट की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो आने वाले रविवार को बाजार बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर केपी सिंह ने शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, सभासद उमेश कुमार, सभासद अनुज सहरावत, मुकेश चंदेल, रमेश तनेजा, सचिन तनेजा, महेश चंद गुप्ता, जगदीश मटरेजा, सुरेश साहनी, प्रवीण ठकराल, राजेंद्र तनेजा, राजेश जैन, अरविंद वर्मा, भावेश गुप्ता, राजेंद्र तनेजा, नंदलाल मेहता, मोनू मंगवानी, मूलचंद भाटिया, गौरव नारंग, देवेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
महिलाओं ने कोतवाली में इंस्पेक्टर को घेरा
खतौली। लापता युवती की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में इंस्पेक्टर का घेराव किया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने शीघ्र युवती को बरामद करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। नागरिकों और पुलिस के मुताबिक मोहल्ले की युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। युवती के परिजन तो शादी करने को राजी थे, लेकिन प्रेमी की मां शादी करने के लिए राजी नहीं थी।
23 फरवरी को युवती अचानक लापता हो गई। युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक के विरुद्ध थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया था। पुलिस युवती को अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। जिसको लेकर युवती के परिजनों और मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पालिका सभासद अनुज सहरावत के साथ मोहल्ले की महिलाएं पीड़ित परिजनों को साथ लेकर बुधवार को कोतवाली में पहुंचीं।
इन महिलाओं ने इंस्पेक्टर केपी सिंह का घेराव किया। महिलाओं ने जेल भेजे गए आरोपी युवक के परिजनों पर युवती को गायब करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने इंस्पेक्टर से युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने शीघ्र युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने युवती को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका है।