फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspector accused of forcibly decision

दरोगा पर जबरन फैसले का आरोप  

Thu, 22 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of forcibly decision
up police - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के अपहरण के मामले में पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात के सामने विवेचक पर जबरदस्ती फैसला कराने का आरोप लगाया। बताया कि दरोगा ने लिखित में एक फैसलानामा देकर कहा कि इस तरह से फैसला लिखकर लाओ। एसपी देहात ने दरोगा को जमकर फटकारा और स्पष्टीकरण मांगा है।       
विज्ञापन


ककरौली निवासी किशोरी को टंडेढ़ा निवासी युवक अपहरण कर ले गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ ककरौली थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। बुधवार दोपहर पीड़ित पक्ष एसपी देहात राकेश जौली के कार्यालय पहुंचा। वादी ने बताया कि ककरौली थाने में तैनात दरोगा उन पर फैसला कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एसपी को दरोगा का लिखा हुआ फैसला दिखाते हुए बताया कि उसने इस तरह से फैसला लिखकर लाने को कहा है।
विज्ञापन


बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा फैसला नहीं करने से नाराज दरोगा मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसपी देहात ने दरोगा की जमकर क्लास ली और लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा। उधर, बुढ़ाना में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में तय फोर्स नहीं भेजे जाने पर एसपी देहात राकेश जौली ने अपने क्षेत्र की एसओ की जमकर क्लास ली और फोर्स को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed