फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Headmaster's house robbery

प्रधानाध्यापक के मकान में लाखों की डकैती  

Wed, 07 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Headmaster's house robbery
डकैती के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हथियारबंद दो दर्जन बदमाशों ने सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक के घर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने प्रधानाध्यापक और उसके पूरे परिवार को बंधकर बना कर नगदी और जेवरात सहित करीब नौ लाख रुपये की लूट की। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना सुधीर कुमार तोमर ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच पड़ताल कराई।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव मंडावली खादर निवासी सुरेंद्र पुत्र मदनपाल गांव मंडावली बांगर में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार की रात को प्रधानाध्यापक परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। रात करीब एक बजे दो दर्जन हथियारबंद बदमाश दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले बरामदे में सो रही उनकी सास राधा व पुत्रवधू मंजू पत्नी मोहित को जगा कर दोनों को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश कमरे में घुसे और प्रधानाध्यापक सुरेंद्र उनके बेटे मोहित व अंकित को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने बड़े आराम के साथ सेफ व संदूक की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बदमाशों ने सेफ में रखी 10 हजार रुपये की नगदी सहित करीब 25 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सामान को भी तितर-बितर कर दिया। बदमाश रात के करीब 3.30 बजे तक मकान के अंदर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश प्रधानाध्यापक से मकान का मेन गेट खुलवाकर आराम के साथ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण जब तक प्रधानाध्यापक के घर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। सूचना पर सीओ बुढ़ाना सुधीर कुमार तोमर भी मौके पर पहुंच गए।

सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने इस घटना में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बदमाशों ने महिलाओं से खाना बनवाकर भी खाया
प्रधानाध्यापक सुरेंद्र के मकान में डकैती डालने के बाद बदमाश आराम के साथ घर में बैठे रहे। बदमाशों ने महिलाओं से खाना बनवाया और सभी ने पेट भरकर खाया। बदमाशों ने इस दौरान महिलाओं के साथ किसी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की। इतना ही नहीं बदमाश प्रधानाध्यापक को मास्टर जी कहकर बोल रहे थे। 


चार बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था
दो दर्जन बदमाशों में चार ऐसे बदमाश थे। जिनके हाथों में पिस्टल था और चारों बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाकी बदमाशों ने कपड़ा नहीं बांध रखा था। सीओ सुधीर कुमार तोमर का मानना था कि जिन चार बदमाशों ने कपड़ा बांध रखा था। वे बदमाश आसपास इलाके के ही रहने वाले हो सकते हैं। जो प्रधानाध्यापक को अच्छी से जानते थे। प्रधानाध्यापक उनको पहचान न ले, इसलिए उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सीओ का कहना है कि इन सभी पहलुओं को आधार मानकर जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed