फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape from teenager in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में किशोरी से गैंगरेप

Thu, 21 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from teenager in Muzaffarnagar
demo pic
मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को एक कमरे में बंद करके पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर आतंकित कर अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने गैंगरेप करने की मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। सीओ ने पीड़िता के बयान लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला एक समाज के लोगों से जुड़ा हुआ है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 18 जून को दोपहर में अपने घर से पड़ोसी के मकान में उनके नल से पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने दो अन्य गांव के साथियों के साथ मिलकर नल पर पानी भरते हुए किशोरी को दबोच लिया। तीनों युवक जबरदस्ती किशोरी को मकान के अंदर कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवकों ने कमरा बंद करके तमंचे के बल पर किशोरी के साथ जबरन गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप करने अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई। करीब एक घंटे बाद इन युवकों ने किशोरी को कमरे से बाहर निकला। किशोरी रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची।

किशोरी ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसको लेकर किशोरी के परिजनों में आक्रोश फैल गया। किशोरी के परिजनों ने युवकों के परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि पिछले दो दिनों ने आरोपी युवकों के परिजन किशोरी के परिजनों पर फैसले का दबाव बनाते रहे तथा थाने तक जाने नहीं दिया।

पीड़िता का पिता बुधवार की शाम को थाने में पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के थाने पहुंचे की जानकारी मिलने पर आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता व आरोपी पक्ष एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं।

गैंगरेप की सूचना मिलने पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह थाने में पहुंचे। सीओ ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। गैंगरेप की घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी बनी हुई है। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि गैंगरेप का मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ऩे में जुटी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed