फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friends committed murder of young man

दोस्त ही निकले आदेश के हत्यारे, अवैध संबंध बने वजह

Mon, 12 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Friends committed murder of young man
डेमो पिक
शराब पिलाने के बाद दोस्तों ने ही इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी आदेश की हत्या की थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया और उसकी निशानदेही पर आदेश का मोबाइल और बाइक की आरसी बरामद कर ली। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी और उसके साथी की बहन से आदेश के गलत संबंध थे। इसीलिए उन्होंने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि अंदावली निवासी लापता आदेश का शव शुक्रवार सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके गांव के ही रहने वाले दोस्त मुकुल उर्फ मनीष पुत्र राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन


मुकुल ने बताया कि आदेश का उसकी बहन और फरार दोस्त सोनी उर्फ छोटू पुत्र रामपाल की बहन से गलत संबंध थे। दोनों दोस्तों ने आदेश की हत्या करने की योजना बनाई। छह जून को आदेश नौकरी की तलाश में बाइक पर अपने घर से निकला था। रास्ते में आदेश को मुकुल और सोनी मिले, दोनों आदेश को लेकर परतापुर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां तीनों ने शराब पी, आदेश को ज्यादा शराब पिलाई गई। दोनों आदेश की हत्या भोला की झाल पर करना चाहते थे, लेकिन वहां मौका नहीं मिला। उसी दिन रात को ये दोनों आदेश को लेकर खतौली पहुंचे। मीरापुर रोड पर दोनों ने आदेश की गला घोंटकर हत्या कर दी।


आदेश के शव को दोनों कमर से बांधकर उसकी ही बाइक पर काली नदी पर पहुंचे और पानी में फेंक दिया। शव की पहचान न हो इसलिए दोनों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। पुलिस ने पकड़े गए मुकुल की निशानदेही पर गांव अंदावली के जंगल से आदेश का मोबाइल फोन और बाइक की आरसी बरामद कर ली है। मुकुल का चालान कर दिया गया है, जबकि सोनी उर्फ छोटू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed