फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former BJP MLA

भाजपा के पूर्व विधायक का पुत्र गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Former BJP MLA
अपराध - फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र को पुलिस ने न्यायालय के वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कॉलेज से पेपर चोरी करने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तारीख पर नहीं जाने पर आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


मोहल्ला सैनीनगर निवासी रमाकांत सैनी भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सैनी का पुत्र है। रामपाल सैनी मोरना विधानसभा से दो बार भाजपा से विधायक चुने गए थे। विधायक का पुत्र रमाकांत नगर के सीताशरण इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है। फिलहाल भी वह स्कूल में कार्य कर रहा है। पुलिस के मुताबिक 1999 में सीताशरण इंटर कॉलेज से पेपर चोरी हो गए थे। तत्कालीन प्रधानाचार्य ने चपरासी रमाकांत सैनी सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध पेपर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस वक्त रमाकांत को कॉलेज से चपरासी के पद से निलंबित भी कर दिया गया था। बाद में जांच पड़ताल के बाद कॉलेज की प्रबंधन समिति ने रमाकांत को बहाल करते हुए नौकरी पर रख लिया था। फिलहाल रमाकांत कालेज में चपरासी पद की नौकरी कर रहा है। अब यह मामला मेरठ की कोर्ट में विचाराधीन था। तारीख पर नहीं जाने पर कोर्ट ने रमाकांत के वारंट जारी कर दिए। पुलिस ने रविवार को कोर्ट के वारंट पर रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed