{"_id":"598f569d4f1c1be87e8b4949","slug":"firing-in-the-kwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल में भाकियू (भानू) नेता को गोली लगी, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कवाल में भाकियू (भानू) नेता को गोली लगी, हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बाद कवाल में पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ के गांव कवाल के भाकियू भानु गुट के नेता को गोली लग गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस गोली लगने की घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
शनिवार दोपहर को गांव कवाल निवासी भाकियू भानु गुट के जिला उपाध्यक्ष सुहेल पुत्र अरशद को कंधे में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल सुहेल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से जानसठ पुलिस को गोली लगने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान बल को साथ लेकर घायल युवक के घर पर पहुंचे और गोली लगने की जानकारी ली।
एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व सीओ एसकेएस प्रताप भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि कोई अज्ञात युवक सुहेल को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घंटों आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति कुछ बताने को तैयार नहीं है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजन अज्ञात युवक द्वारा गोली मारने की बात कह रहे हैं। घायल युवक जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।