{"_id":"58d7fe564f1c1b297d1a1654","slug":"father-gets-bail-son-gets-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को थाने से बेल, बेटे को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को थाने से बेल, बेटे को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालापार मेें शनिवार को अवैध कमेलों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र में से पिता को कोतवाली से जमानत दे दी और बेटे का चालान कर दिया। जबकि दूसरे मुकदमे में पुलिस ने फरार दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में शनिवार को खालापार और बकरा मार्केट में अवैध मीट कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान कई बंद मकानों और दुकानों पर छापे मारे गए थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में खालापार चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह की ओर से हाजी इरफान पुत्र कासिम और उसके बेटे फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने इरफान को कोतवाली से ही जमानत दे दी और फरमान का चालान कर दिया।
चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपियों के कमेले से 30 किलों मांस, छह खाल, दो पशुओं के सिर और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। दूसरे मामले में एसआई सूबे सिंह की ओर से मुजम्मिल, मुदस्सिर पुत्रगण शमशाद कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उप निरीक्षक के अनुसार आरोपियों के गोदाम से बारह रस्सी के टुकड़े और छह कटड़े मिले हैं। आरोपी गोदाम के पीछे पशुओं का वध करते थे। दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।