फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Double Murder in jail five

डबल मर्डर में पुलिस ने पांच को भेजा जेल

Sun, 08 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Double Murder in jail five
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo
गांव हरिनगर निवासी दो दलित युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी के अलावा अपहरण कर हत्या करने और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड से लोगों में भारी गुस्सा है। इसी डर से पुलिस आरोपियों को पुरकाजी थाने तक में नहीं लाई। पुलिस ने दूसरे थाने में रखकर आरोपियों से पूछताछ की और वहीं से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सदर अकील अहमद से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में सचिन पुत्र जयप्रकाश निवासी हरिनगर, अभिषेक पुत्र भगत गुर्जर और संदीप पुत्र वेदपाल निवासी गांव मारकपुर थाना पुरकाजी को नामजद किया गया था, जिनको गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो अन्य साथी दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी गांव बिजोपरा लक्सर हरिद्वार और अमित पुत्र सेठपाल निवासी गांव बालावाली लक्सर हरिद्वार के नाम भी बताए। कत्ल में सहयोग करने के आरोप में इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपना जुर्म कबूल करने पर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है और जिसका नाम प्रकाश में आएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed