फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Depot escaped with injection record

डिपो इंचार्ज रिकॉर्ड लेकर है फरार, मुकदमा दर्ज नहीं  

Fri, 17 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Depot escaped with injection record
घोटाला
राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के कलक्ट्रेट के डिपो इंचार्ज नुरुदीन 11 लाख से अधिक का घोटाला करने के बाद रिकॉर्ड लेकर फरार है।  इस मामले में अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है। घोटाले के बारे में अफसरों को जानकारी देने और सिविल लाइन थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।       
विज्ञापन


डिपो इंचार्ज नुरुदीन पर आरोप है कि उसने विभाग में 11 लाख से अधिक का घोटाला किया है। निलंबन के एक महीने बाद भी उसने रिकॉर्ड विभाग को नहीं दिया है। वह रिकॉर्ड लेकर फरार है। नुरुदीन की जगह चार्ज पर आए सुरेशपाल चौहान ने इस संबंध में डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार को भी शिकायत की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है। आठ मार्च को तहरीर दिए जाने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कलक्ट्रेट में हुए इतने बड़े घोटाले को अफसर हल्के में ले रहे हैं। इस संबंध में जब सिविल लाइन एसओ नीरज सिंह से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed