फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dashing in search of absconding veterans of veterinary doctor

पशु चिकित्सक के फरार हत्यारोपियों की तलाश में दबिश

Tue, 15 Jan 2019 12:30 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 15 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dashing in search of absconding veterans of veterinary doctor
crime
पशु चिकित्सक डॉ सतीश मलिक की हत्या में शामिल रहे फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने रविवार रात व सोमवार को भी कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। वहीं, वारदात में शामिल एक ओर संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मोरना के बहूपुरा मार्ग निवासी डॉ सतीश मलिक शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव ककराला निवासी कामिल को शक के आधार पर हिरासत में लिया था, जिसने गांव चुड़ियाला के तीन लोगों को एक लाख की सुपारी देकर डॉ सतीश की हत्या कराकर शव ठिकाने लगाने की जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार शाम गांव दौलतपुर के जंगल से बोरे में बंद डॉ सतीश की लाश बरामद कर ली गई थी। डॉ सतीश के भाई विनोद मलिक ने हत्या में ककराला निवासी कामिल, उसकी मां सरवरी, पत्नी सोनम, पिता अय्यूब व नईम के साथ ही चुड़ियाला निवासी दिलशाद, आरिफ और आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की जांच में सलीम उर्फ भूरा का नाम भी साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस ने इनमें से कामिल, सलीम उर्फ भूरा, सोनम व सरवरी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था। वहीं, हत्या में फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों अय्यूब, नईम, दिलशाद, आरिफ व आशु की तलाश में पुलिस टीमों ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों के अनुसार जांच में डॉ सतीश की हत्या में एक ओर संदिग्ध का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उक्त संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि फरार हत्यारों की धरपकड़ के लिए गठित की गईं टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं और बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खुफिया विभाग भी सक्रिय
मोरना। डॉ सतीश हत्याकांड को लेकर जिले का खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। जिस तरह हत्याकांड को लेकर मोरना व भोपा का माहौल लगातार बदलते हुए दोपहर होते-होते सांप्रदायिक रूप लेता नजर आया, उसने पुलिस-प्रशासन के लिए मुश्किलें पैदा हो गई। पूरे घटनाक्रम पर बेहद करीब से नजर रखे हुए अफसरों का मानना है कि जिस तरह से वारदात को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया गया, वह किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है, जिसे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ट्रायल भी कहा जा रहा है। यही कारण है कि अब इस पूरे मामले में खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसके बाद दो दिन से खुफिया विभाग की टीमों ने कस्बे में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed