फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cut the neck of the young man killed in Muzaffarnagar

लापता युवक की गर्दन काटकर हत्या    

Mon, 12 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cut the neck of the young man killed in Muzaffarnagar
तालाब से युवक का शव निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना के परासौली गांव से लापता युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही तालाब में मिला। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। एसपी क्राइम ने मुआवजे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली का रहने वाला सोनू (23) पुत्र जयपाल चार सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे घर से बाहर गया था। उस समय उसके मोबाइल पर कोई कॉल आई थी। देर रात तक उसके वापस न आने पर उसके भाई मोनू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी थी। दस सितंबर को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर युवक की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन


पड़ोस के ही परिवार पर सोनू को गायब करने की आशंका जताई। पुलिस ने 10 सितंबर को गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तब्दील कर दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने रविवार को जिला मुख्यालय से डॉग स्कवायड की टीम बुलवाई तथा पुलिस परासौली पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक के घर पहुंचे पुलिस के डॉग ने गली में सूंघते हुए घर के सामने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब के किनारे पहुंचने पर ग्रामीणों व पुलिस को बदबू आई तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया। गांव के युवकों की सहायता से तालाब से शव को बाहर निकाला गया।

सड़ी गली अवस्था में बोरे से निकले शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माता मुनेश देवी का हाल बेहाल हो गया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया तो क्षुब्ध ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने बामुश्किल आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। तीन घायलों को पुलिस हिरासत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी क्राइम से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता तथा इंसपेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed