फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflicts between officials and traders in Muzaffarnagar

शहर में व्यापारियों पर लाठियां फटकारी, भगदड़ मची 

Sun, 22 Apr 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Conflicts between officials and traders in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में व्यापारी को पीटती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर में अतिक्रमण हटवाने के दौरान भगत सिंह रोड पर अफसरों के साथ व्यापारी भिड़ गए। हंगामे के बीच पुलिस ने व्यापारियों पर लाठियां फटकारी। इससे आनन-फानन में बाजार में भगदड़ मच गई। कई व्यापारी सड़क पर गिर पड़े। बाजार में मौजूद बच्चे और महिलाएं सहम गए। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच पहुंचे भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल को भी व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। बवाल के डर से प्रशासन को अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा।  
विज्ञापन


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया। दुकानदारों के अतिक्रमण को तोड़ती हुई टीम लगातार आगे बढ़ रही थी। इस बीच कुछ बातों को लेकर व्यापारियों ने अधिकारियों से विरोध किया। प्रशासन की टीम ने दुकानदारों के बोर्ड भी उखाड़ दिए।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाकर व्यापारी एकत्र हो गए। लगातार आगे बढ़ रही प्रशासन की टीम ने विरोध करने वालों को धक्का देकर पीछे धकेलने की कोशिश की तो आक्रोश बढ़ गया। हंगामा लगातार बढ़ता चला गया। प्रशासन ने जब देखा कि व्यापारियों की भीड़ बढ़ रही है, तो पुलिस ने व्यापारियों को पीछे धकेलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने व्यापारियों पर लाठियां फटकारी । लाठियां फटकारने के कारण बाजार में भगदड़ मच गई। हंगामे और धक्कामुक्की में काफी संख्या में व्यापारी सड़क पर भी गिर पड़े। बाजार में खरीदारी के लिए आई महिलाएं और बच्चे सहम गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा।

गुस्साए व्यापारियों की विधायक और सीओ सिटी से नोकझोंक और धक्कामुक्की तक हो गई। व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि प्रशासन अपनी गाइड लाइन तय करे। भाजपा नेता श्रीमोहन तायल और सुनील तायल ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी नहीं माने। बवाल की स्थिति को देख सिटी मजिस्ट्रेट को पीछे हटना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

व्यापारियों की सहमति लेंगे 
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा। व्यापारियों के साथ अभियान को लेकर अफसरों की बैठक कराई गई है। व्यापारियों की सहमति से ही अभियान आगे बढे़गा।  किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।   


निष्पक्षता के साथ चलाएंगे अभियान 
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। हम यह पूरा प्रयास करेंगे कि अभियान पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चले। किसी भी व्यापारी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन शहर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना चाहता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान जनता के हित के लिए ही चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed