{"_id":"58dab0574f1c1b477763f6a0","slug":"caught-off-the-calf-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी में बछड़े की खाल उतारते पकड़ा, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी में बछड़े की खाल उतारते पकड़ा, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर हंगामा करते लोगों को शांत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय के मृत बछड़े की खाल उतारने की सूचना पर पुलिस ने डेयरी पर छापा मारा। पता चलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर हंगामा किया। सीओ सिटी दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइन के मल्हूपुरा में शाबिर पुत्र नूरा की दूध की डेयरी है। मंगलवार दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेयरी के अंदर बछड़े की खाल उतारी जा रही है। मामले का पता चलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे।
सीओ सिटी तेजवीर सिंह शहर कोतवाली और सिविल लाइन थानों को फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत किया। हिंदू कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच डेयरी स्वामी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद तौफीक नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तौफीक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बाजार बंद होता चला गया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के मल्हूपुरा में बछडे़ की खाल उतारने के प्रकरण में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर हंगामा काटने और भारी फोर्स के पहुंचने पर बाजार बंद होता चला गया। पुलिस बल के पहुंचते ही डेयरी के आसपास की दुकानें बंद होती चली गईं। पड़ोस के लोग अपने मकानों के गेट बंद कर घरों में दुबक गए। फोर्स के वापस लौटने के बाद ही मोहल्ले के हालात सामान्य हो पाए।