फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets in the brothers

भाइयों के मामूली विवाद में जमकर चलीं गोलियां

Fri, 10 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bullets in the brothers
मामूली विवाद के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में  मकान के निर्माण को लेकर दो सगे भाइयों और परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। एक भाई की पत्नी अपने भाइयों को बुलाकर ले आई। उसके भाइयों ने वहां पहुंचकर चार राउंड गोलियां चला दीं। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने एक भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इस्लामाबाद भूड़ निवासी दो सगे भाइयों शाहनवाज और दिलशाद पुत्रगण अली अहमद के बीच मकान के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर बुधवार की शाम को परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह दिलशाद की पत्नी अपने मायके मुजफ्फरनगर चली गई और वहां से अपने भाइयों को बुलाकर ले आई। आरोप है कि दिलशाद के सालों ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों ने करीब तीन-चार गोलियां चलाईं। गोलियां मकान की छत में लगीं। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोप वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने दिलशाद को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर केपी सिंह कहना है कि तहरीर दिए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भैंसी में दलितों का हंगामा, जाम, नोकझोक 
खतौली के गांव भैंसी में किसान व उसके परिवार के लोगों ने ईख के खेत में महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट कर महिला के जेवर भी लूट लिए। जिसके विरोध में महिलाओं समेत दलित समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ भी काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भैंसी निवासी दलित भगवानदास के यहां दो दिन पूर्व उसके लड़के की शादी थी। शादी समारोह में किठोर की रहने वाली बहन की विवाहिता लड़की सीमा आई हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह सीमा गांव के पास जंगल में गई थी। आरोप है कि वहां खेत मालिक और उसके परिवार के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट करने के बाद कानों से सोने के कुंडल, गले का चांदी का पैंडिल और पाजेब भी लूट लिए।


महिला रोती बिलखती अपने मामा के घर पहुंची। महिला ने घटनाक्रम बताया तो दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित महिलाओं और दलित समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने को लेकर महिलाओं की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पीड़िता ने चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर भी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed