फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody struggle on tampering in Sambhalheda

संभलहेड़ा में छेड़छाड़ पर खूनी संघर्ष

Sun, 28 Jan 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 28 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bloody struggle on tampering in Sambhalheda
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा के एक मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया। घटना में युवती के अलावा उसके परिवार की तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। एक युवक दूसरे पक्ष से घायल हुआ है। युवती के भाई ने दूसरे समुदाय के छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुस कर हमला करने और बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


 पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। छेड़खानी की यह घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक धर्मस्थल के पास हुई थी।
विज्ञापन


युवती कूड़ा फेंकने जा रही थी, तभी गांव के ही युवक नईम उर्फ नेवले ने  उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। शनिवार सुबह युवती के परिवारीजनों ने नईम के घरवालों से इसका विरोध किया, जिस पर उन्होंने युवती के घर पर धावा बोल दिया। लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर युवती और उसके परिवार की तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को घायल कर दिया। छेड़खानी करने वाला युवक नईम उर्फ नेवला भी घटना में घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी मिलनेे पर थाना मीरापुर व जानसठ पुलिस और  डायल 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी पर भिजवाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है। युवती के भाई ने आरोपी नईम उर्फ नेवला, शुएब, सद्दाम, सलमान पुत्रगण सुक्का, गुलशेर पुत्र यामीन व सुक्का पुत्र काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नईम व सुक्का को हिरासत में लिया है। सीओ एसकेएस प्रताप और इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed