Muzaffarnagar: दामाद बन ठग लिए 2.79 लाख रुपये, इस तरह की कॉल से रहें सावधान, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शातिर आरोपी ने दामाद बनकर 2.79 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सीओ ने लोगों से इस तरह की कॉल से सावधान रहने की अपील है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दामाद बनकर बात करने वाले शातिर अपराधी ने मजबूरी बताकर 2.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग केशोदास निवासी रामलुभाया ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका दामाद बनकर उनसे 2.79 लाख की नगदी ठग ली है।
रामलुभाया ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल को दोपहर के समय उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने रामलुभाया के दामाद की आवाज में उनसे बात की। दामाद बनकर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी गाड़ी से एक हादसा हो गया है, जिसमें एक युवती की मौत हो गई है। युवती के परिजनों को फैसले के लिए तीन लाख रुपये देने हैं, इसलिए उनकी मदद की जाए।
इसके बाद रामलुभाया ने नौ बार ट्रांजक्शन करते हुए फोन करने वाले अपने फर्जी दामाद के उपलब्ध कराए पेटीएम नंबर पर 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद रामलुभाया को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर
सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नाम व आवाज बदल कर, रिश्तेदार बनकर बात करने वाले व्यक्ति और तुरंत जरूरत बता कर रुपये मांगने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जरूर करने की अपील ली।
यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना