फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All the family members sought safety

अखिल के परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार 

Tue, 31 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
All the family members sought safety
आसाराम बापू। - फोटो : अमर उजाला
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता की हत्या के बाद परिवार को मिली सुरक्षा को हटाए जाने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा को वापस दिलाए जाने की मांग की। कप्तान ने सुरक्षा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


शहर के गीता एन्कलेव निवासी अखिल गुप्ता की वर्ष 2015 में जानसठ ओवरब्रिज के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अखिल गुप्ता दुष्कर्म मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के मुकदमे का मुख्य गवाह था।
विज्ञापन


मामला हाईप्रोफाइल होने और देशभर में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वालों पर हो रहे हमलों को देखते हुए शासन ने उसके परिवार को सुरक्षा देने के लिए घर के बाहर ही पिकेट तैनात कर दी थी। पांच पुलिसकर्मी आवास के बाहर और चार अखिल के पिता और पत्नी के साथ आने जाने के लिए दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में फोर्स की कमी को पूरा करने के लिए तत्कालीन एसएसपी ने सुरक्षा से चार सिपाहियों को हटा दिया था। कप्तान के बदलने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा में और कमी ला दी। सोमवार को अखिल के पिता नरेश गुप्ता और पत्नी वर्षा ने एसएसपी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने और हटाए गए पुलिसकर्मिंयों को वापस भेजने की मांग की। कप्तान ने उनसे पूरे मामले की जानकारी ली और पूरी सुरक्षा देने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed