फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्रिकेट की बॉल उठाने गए किशोर पर हमला

क्रिकेट की बॉल उठाने गए किशोर पर हमला

Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट की बॉल उठाने गए किशोर पर हमला
क्रिकेट की बाल उठाने गए किशोर पर हमला
विज्ञापन

चरथावल। गांव कांहाहेड़ी गांव में क्रिकेट की गेंद उठाने गए किशोर पर दूसरे समुदाय के हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया। किशोर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। महिला समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गांव कांहाहेड़ी में मंगलवार शाम को गांव के दीशू (14) पुत्र अरविंद पाल घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान उसकी गेंद सलमान के प्लाट में चली गई। दीशू गेंद उठाने गया तो उस पर सलमान के परिजनों ने एतराज जताया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने किशोर पर क्रिकेट के बल्ले से हमला कर दिया। हमले में किशोर घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरनगर भिजवाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में बच्चों का विवाद में आकस्मिक घटना हुआ है। कोई तनाव नही है। वादी अरविंद की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने महिला समेत दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed