फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार में बड़े पैमाने पर गोकशी का भंडाफोड़

खालापार में बड़े पैमाने पर गोकशी का भंडाफोड़

Fri, 10 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खालापार में बड़े पैमाने पर गोकशी का भंडाफोड़
खालापार में गोकशी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में बृहस्पतिवार तड़के शहर कोतवाली पुलिस ने बड़े पैमाने पर की जा रही गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नौ आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मौके से करीब सवा दो क्विंटल मांस, गोवंश के अवशेष व कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने सूचना के आधार पर अनवार व उसके पड़ोसी आशु के मकान में दबिश दी। एसआई विनय शर्मा के अनुसार मौके पर दोनों मकानों में बड़े पैमाने पर गोकशी होती मिली, जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों शाहबाज पुत्र मनशाद व साकिब पुत्र राशिद निवासीगण खालापार को मौके पर ही धरदबोचा। मौके पर गोकशी कर रहे नौ अन्य आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर छतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों मकानों से करीब सवा दो क्विंटल मांस, गोवंश के अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। फरार आरोपियों में उस्मान व फरमान पुत्रगण अनवार, आशु पुत्र नवाब अख्तर, अदनान व आमिर पुत्रगण जानू, सलमान पुत्र अदनान, परवेज पुत्र हंसमुख, रिहान पुत्र करद और माऊ पुत्र कल्लू शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों शाहबाज व साकिब को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


न्याजूपुरा में भी पकड़ी गोकशी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव न्याजूपुरा में भी कल्लू कुरैशी के घर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके पर गोवंश कटा हुआ मिला, जबकि आरोपीगण घर के अंदर की कुंडी लगाकर छत के रास्ते फरार हो गए। मामले में आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की कवायद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed