फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोपा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा

भोपा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
भोपा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा
इनामी नाजिम के पैर में गोली लगी, सिपाही भी घायल
विज्ञापन

भोपा। भोकरहेड़ी मार्ग पर मंगलवार देर रात सिकंदरपुर रजबहा की पुलिया के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।

भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर भोकरहेड़ी-सिकंदरपुर मार्ग स्थित रजबहे की पुलिया के पास खंडर पड़े मकान में दबिश दी। इस दौरान मौके पर खड़े दो बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें सिकरी चौकी पर तैनात सिपाही सचिन हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर थाना पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर सीओ भोपा राम मोहन शर्मा भी ककरौली थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ भोपा ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र के मिललाना रोड निवासी नाजिम पुत्र सलीम है। नाजिम पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं फरार हुए बदमाश की पहचान गांव सीकरी निवासी नौशाद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed