फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश कासिम से प्रेमी ने पुलिस से बचने को डीबीआर चोरी कराई

बदमाश कासिम से प्रेमी ने पुलिस से बचने को डीबीआर चोरी कराई

Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बदमाश कासिम से प्रेमी ने पुलिस से बचने को डीबीआर चोरी कराई
पुलिस से बचने के लिए डीबीआर चोरी कराई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुठभेड़ मेें पकड़े गए 15 हजार रुपये के इनामी कासिम को सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर चुराने के लिए तीन दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पड़ा। रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस से बचने के लिए प्रेमी ने बदमाश कासिम से ही डीबीआर चोरी कराई थी। तीन दुकानों में चोरी करने के लिए कासिम के साथ उसका साथी मेरठ का बदमाश विकास भी शामिल था। पुलिस मुठभेड़ में विकास फरार हो गया था। मुठभेड़ में पकड़े गए इनामी बदमाश कासिम को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मोहल्ला कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर को पकड़ लिया था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश कासिम घायल हो गया था। उसका साथी बदमाश मेरठ के परतापुर निवासी विकास पुत्र नरेश फरार हो गया था। बदमाश कासिम के कब्जे से डीबीआर, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए थे। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि बदमाश कासिम से पूछताछ करने पर पता चला है कि पांच मार्च की शाम को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जीटी रोड ईदगाह के बराबर में मंसूरखां में गया, जिसको देखकर अंधेरे में लोगों ने चोर होने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर प्रेमी पन्नियों के ढेर में घुसकर छिप गया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, पुलिस ने इधर उधर चोर को तलाश किया, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस इस बात को कह करके वहां से चली गई कि जो भी चोर होगा, उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तस्वीर कैद हो गई है। सुबह को दुकान खुलने पर कैमरे की फुटेज चेक कर ली जाएगी। पुलिस की इस बात को पन्नियों के ढेर में छिपे प्रेमी युवक ने सुन लिया था। प्रेमी ने पुलिस से बचने के लिए रात में ही बदमाश कासिम से डीबीआर चोरी करने का सौदा तय किया। पुलिस के मुताबिक रात में ही बदमाश कासिम ने अपने साथी बदमाश विकास के साथ डीबीआर चोरी करने के लिए तीन दुकानों में चोरी की। पुलिस अब डीबीआर चोरी कराने वाले प्रेमी को तलाश करने में जुटी है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश कासिम को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूलचंद बिहार में भी कासिम ने की थी चोरी
इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी की रात में मूलचंद बिहार में सुशील कुमार के मकान में घुसकर बदमाश कासिम ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर चोरी की थी। पीड़ित सुशील कुमार ने तीन लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपयों के सोने व चांदी के जेवरात सहित करीब 10 लाख रुपयों की चोरी होना बताया था। पीड़ित ने चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया था। बदमाशों ने चोरी का माल सराफ को बेचा था। पुलिस उस सराफ को भी तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed