{"_id":"5b3fb8724f1c1bae288b5059","slug":"81530902642-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने छात्र पर हमला बोला, तमंचे से फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने छात्र पर हमला बोला, तमंचे से फायरिंग
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। प्राइवेट बस से नीचे उतरते ही एक छात्र पर कार सवार युवकों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। फायरिंग से मौके अफरातफरी मच गई थी। हमले में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
गाव वाजिदपुर खुर्द निवासी छात्र विनीत ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने साथी छात्रों के साथ प्राइवेट बस से खतौली आ रहा था। बस में जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन का एक युवक मोबाइल पर बातचीत करते हुए गाली गलौच कर रहा था। उसने युवक को गाली गलौच करने से रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई थी। उस वक्त बस में मौजूद अन्य सवारियों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। शुक्रवार को वह खतौली से कोचिंग करके अपने साथी छात्र चिंटू, सागर व राहुल के साथ प्राइवेट बस से गांव जा रहा था। गांव मीरापुर दलपत के बस स्टैंड पर वह अपने साथियों के साथ बस से नीचे उतरा। इसी दौरान गांव घटायन का युवक अपने तीन चार साथियों को लेकर कार से बस स्टैंड पर आ गया और उसे घेर लिया। धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। इसमें वह बाल बाल बच गया। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।