{"_id":"5aef52784f1c1b350b8b88bf","slug":"81525633656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ चार पकड़े
Updated Mon, 07 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। आबकारी और पुलिस टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गाड़ी में लदी एक हजार लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ पकड़ लिया, जबकि दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से रेक्टीफाइड शराब में मिलाने वाले यूरिया और केमिकल को बरामद किया है।
इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली कि गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर मोहल्ला बालाजीपुरम गेट के पास अवैध शराब के तस्करी टाटा मैजिक गाड़ी से शराब उतार रहे हैं। सूचना पर आबकारी व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब उतारते हुए चार तस्करों को पकड़ लिया और टाटा मैजिक गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली। गाड़ी से पुलिस को 26 केन में करीब एक हजार लीटर रेक्टीफाइड शराब मिली। पुलिस ने मौके से यूरिया भी बरामद किया। इस यूरिया को रेक्टीफाइड में मिलाकर शराब बनाई जाती थी। पुलिस का पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम दौराला निवासी नौशाद पुत्र साबिर, मोहल्ला इस्लामनगर नौशाद पुत्र अख्तर, गांव फुलत निवासी गाड़ी चालक आबिद पुत्र इसाक और आमिर पुत्र आबिद बताए हैं। पुलिस ने बताया कि ये तस्कर जेल में बंद मोहल्ला देवीदास निवासी गौरा के लिए काम करते थे। चारों तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।