फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जांच को आए बीडीओ को दौड़ाया

जांच को आए बीडीओ को दौड़ाया

Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जांच को आए बीडीओ को दौड़ाया
छपार। गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बने शौचालय की जांच करने पहुंचे बीडीओ को पूर्व प्रधान व उसके परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा दिया। उसके बाद निवर्तमान प्रधान के घर पर हमला कर उसके परिवार की दो महिलाओं को घायल कर दिया।
विज्ञापन

छपार क्षेत्र के गांव महरायपुर में ग्राम पंचायत की ओर से बने शौचालय की पूर्व प्रधान ने शिकायत की थी। शुक्रवार को उनकी जांच करने के लिए ब्लॉक पुरकाजी के बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ग्राम सचिव के साथ गांव में पहुंचे। प्रधान आदित्य और शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान विजयपाल साथ थे। किसी बात को लेकर बीडीओ के साथ पूर्व प्रधान की कहासुनी हो गई। जिस पर विजयपाल के परिजन और महिलाओं ने बीडीओ के साथ हाथापाई की। उन्होंने भागकर जान बचाई और डायल 100 को फोन कर दिया। आरोप है कि उसके बाद हमलावरों ने प्रधान आदित्य के घर पर हमला कर प्रधान व उसकी दो भाभी रीना व सोनम की लाठी-डंडों से पिटाई की। बाद में हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर घर पर नहीं मिले। पुलिस ने गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन

बीडीओ और प्रधान की भाभी रीना और एक अन्य युवक अमित कुमार ने दो महिलाओं व पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। बीडीओ का कहना है कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने ओर बदतमीजी करने की थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, ग्राम प्रधान और उसके परिजनों पर हमले से प्रधान संगठन में रोष है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरपत सिंह के नेतृत्व में थाने पर उपस्थित एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जाकिर प्रधान, मोहम्मद उवेश, इनामुल, दिलशाद प्रधान, दौलतराम प्रधान, यतेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर शांति सद्भाव बनाए रखें
छपार। होली के त्यौहार को लेकर क्षेत्र में शांति सद्भाव बनाने के थाने पर हुई शांति समिति की बैठक में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि किसी को गलती से रंग के छींटे लग जाए तो खून खराबे पर न आएं, सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि होली के पर्व को शांति व सदभाव के साथ मनाएं। उक्त मौके पर परिजनों का नियंत्रण बच्चों से हट जाता है। जिनकों रंग पसंद नहीं, उसके साथ त्यौहार न मनाएं। सोच विचार से मनुष्य का कर्म बनता है अच्छे विचार होंगे तो कर्म भी अच्छे ही होंगे। उन्होंने सभी से शांति सद्भावना से त्यौहार मनाने का आह्वान किया। सीओ सदर मणिलाल पाटीदार ने भी अपने विचार रखे। बैठक में प्रधान नरपत सिंह, जाकिर त्यागी, इनामुलहक, मौहम्मद उवेश, दिलशाद, गुलफाम आदि मौजूद रहे। संचालन इब्राहिम त्यागी ने किया।


हुड़दंगियों की खैर नहीं
मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनजर नईमंडी इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने क्षेत्र के गांव बागोवाली, कूकड़ा और गांधी नगर में शांति समिति की बैठक ली। एस-7 और एस-10 के सदस्य भी शामिल हुए। इंस्पेक्टर से लोगों से होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया। साथ ही कहा कि होली पर हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed