फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति समेत सास और ससुर को पीटा, पुलिस से अभद्रता

पति समेत सास और ससुर को पीटा, पुलिस से अभद्रता

Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पति समेत सास और ससुर को पीटा, पुलिस से अभद्रता
विवाहिता ने मायके वालों के साथ ससुरालियों बोला हमला
विज्ञापन

खतौली। विवाहिता और उसके मायके वालों ने बाइक सवार पति, सास और ससुर को हमलाकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी विवाहित ने अभद्रता की। महिला ने पति, सास और ससुर पर उसके दो बच्चों का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।
गांव शाहपुर निवासी राजकुमार की पुत्री दीपा का विवाह आठ साल पूर्व थाना चरथावल के गांव हैबतपुर निवासी रामवीर के बेटे सोनू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। दीपा के पांच साल की बेटी कीर्ति और दो साल का बेटा यश है। मामला महिला थाने में भी पहुंचा, इसके बावजूद दीपा अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र देती रहती है। महिला थाने ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्जकर तफ्तीश थाना खतौली को भेज दी थी। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। रविवार को पति सोनू उसका पिता रामवीर और मां पवित्रा देवी बाइक पर कहीं गांव में जा रहे थे। रास्ते में दीपा, उसके पिता राजकुमार और दो भाइयों ने सोनू, उसकी मां और पिता को घेर लिया और बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी विवाहिता ने अभद्रता की। उसका आरोप था कि उसका पति, सास और ससुर उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर लोगों ने इन तीनों घेर लिया और मारपीट करते हुए बच्चों को मुक्त कराया। जबकि पीड़ित पति का कहना था कि उसकी पत्नी, ससुर तथा दोनों सालों ने उनको घेरकर लाठी डंडे से हमला कर घायल किया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल पति से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed