{"_id":"595406604f1c1b51178b45de","slug":"81498678880-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से मारपीट, इंस्पेक्टर से भी हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों से मारपीट, इंस्पेक्टर से भी हाथापाई
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों से मारपीट, इंस्पेक्टर से भी हाथापाई
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। बैंक के सामने से कार हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर के साथ भी आरोपियों ने धक्कामुक्की करते हुए हाथापाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सात को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गांव सिखेड़ा में स्थित कैनरा बैंक के सामने गांव निवासी आदेश चौधरी पुत्र केहरसिंह की कार खड़ी थी। बैंक पर सिपाही नितिन और होमगार्ड यशपाल की ड्यूटी थी। सिपाही ने आदेश चौधरी को बैंक के सामने से कार हटाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर आदेश चौधरी के पुत्र आशु, भतीजे संदीप और गांव निवासी रूपक ने सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने मोबाइल फोन से मारपीट की जानकारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार को दी। इंस्पेक्टर जीप लेकर मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर की जीप चालक सिपाही निर्दोष के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने इंस्पेक्टर के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई कर दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण मौके से फरार हो गए। मारपीट की सूचना पर थाने का अन्य फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से संदीप पुत्र आदेश और रूपक पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोगों को पकडने के लिए पुलिस ने उनके मकानों पर दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। एसएसआई रौदास सिंह ने आदेश, आशु, अमर, संदीप, रूपक, रमेश, प्रवीण को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 353, 132 व 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।