{"_id":"5c2fa713bdec225706706a69","slug":"71546626835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागोवाली में पानी निकासी को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागोवाली में पानी निकासी को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में शुक्रवार को पानी निकासी बंद करने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव की सूचना पर एसडीएम व सीओ नई मंडी ने फोर्स के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम पानी निकासी शुरू कराते हुए विवाद का पटाक्षेप किया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में हरिजन बस्ती का पानी वाल्मीकि बस्ती से होकर निकलता है। कई दिन से पानी निकासी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह एक समाज के लोगों ने उक्त पानी की निकासी बंद करा दी, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों की अफसरों की मौजूदगी में वार्ता कराई गई, जिसमें देर शाम आखिरकार दोनों पक्ष पानी निकासी को लेकर चल रहा गतिरोध दूर करने पर सहमत हो गए। इसके बाद ही विवाद का पटाक्षेप हुआ, जिसके बाद ही अफसर गांव से लौटे। उधर, इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसका आपसी वार्ता के बाद हुए समझौते के बाद निपटारा करा दिया गया है।