{"_id":"5b7b09ed42c792464a0c7d4d","slug":"71534790125-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव साल्हाखेड़ी में मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। तितावी थाना क्षेत्र के गांव साल्हाखेड़ी निवासी संजय (35) पुत्र सतबीर सोमवार को घर पर ही था। इसी दौरान वह परिजनों व पत्नी-बच्चों की नजर बचाकर एक कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन संजय के कमरे में पहुंचे तो वहां उसकी फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। यह देख परिजनों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही, जिस पर लाश को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ तितावी सूबे सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह करीब तीन साल से मानसिक तनाव में था।