{"_id":"5b4f93c64f1c1bee748b4970","slug":"71531941830-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, तीन लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, तीन लोग नामजद
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी
खतौली। नगर के एक व्यक्ति से तीन लोगों द्वारा दो लाख रुपयों की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इन लोगों ने पैसे नहीं देने पर उसके पुत्र की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीनों लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नूरइलाही पुत्र मोहम्मद उमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार माह पूर्व पुलिस ने गोकशी के मामले में मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी वकील, नसीमुददीन व हसीन तथा इनके परिवारों की महिलाओं समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नूरइलाही ने बताया कि गोकशी के मामले में हसीम, नसीमुद्दीन तथा वकील जेल भी गए थे। आरोप है कि अब ये तीनों जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। इन लोगों ने नूरइलाही को धमकी देते हुए कहा कि वे उसकी वजह से जेल गए थे। उनके इस केस में दो लाख रुपये खर्च हुए हैं। इन तीनों ने नूरइलाही को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने दो लाख रुपये नहीं दिए तो वे उसके पुत्र की हत्या कर देंगे। हत्या की धमकी से पीड़ित व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।