फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकान से चोरी 3 लाख रुपए घर की सेफ में मिले

दुकान से चोरी 3 लाख रुपए घर की सेफ में मिले

Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुकान से चोरी 3 लाख रुपए घर की सेफ में मिले
दुकान से चोरी तीन लाख रुपये घर की सेफ में मिले
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली।
गांव लोहड्डा में परचून की दुकान की तिजोरी में रखी तीन लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात में चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ की, जबकि चोरी किए गए रुपये दुकानदार की पत्नी द्वारा घर की ही दूसरी अलमारी में रखे मिले।
रतनपुरी के गांव लोहड्डा निवासी बिजेंद्र पुत्र बिरमा ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला खोलकर तिजोरी में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह बिजेंद्र को पैसे चोरी होने का पता चला। इसके अलावा चोर घर से कोई भी अन्य सामान चोरी करके नहीं ले गए। पुलिस ने पीड़ित बिजेंद्र की तहरीर पर धारा 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। वहीं, दूसरी ओर मुकदमा लिखे जाने के कुछ देर बाद ही दुकानदार बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए तीन लाख रुपये उसे उसके घर से ही बरामद हो गए हैं। उसकी पत्नी ने इन पैसों को तिजोरी से हटाकर दूसरी अलमारी में रख दिए थे। घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने इस संबंध में उसे अवगत कराया। इसके बाद दुकानदार बिजेंद्र ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बच्चा लापता, अनहोनी की आशंका
रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर से आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। लापता बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि गांव मंडावली बांगर निवासी जयपाल पुत्र बल्ला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर को जब वह अपनी पत्नी के साथ गेहूं कटाई के लिए खेत में गया हुआ था, तभी उसका आठ वर्षीय बेटा राजन घर से खेलते खेलते कहीं चला गया। परिजनों ने राजन को सभी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed