फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस की अर्जी पर शूटर कार्तिक कोर्ट में तलब

पुलिस की अर्जी पर शूटर कार्तिक कोर्ट में तलब

Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की अर्जी पर शूटर  कार्तिक कोर्ट में तलब
पुलिस की अर्जी पर शूटर कार्तिक कोर्ट में तलब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आसाराम के रसोइया अखिल गुप्ता की हत्या के मामले में कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदर को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने पानीपत जेल अधिकारियों को 21 सितंबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

नई मंडी के गीता एन्कलेव निवासी अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय वह अपनी दुकान से स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहा था। अहमदाबाद पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदर को गिरफ्तार किया था, जिसने अखिल की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की थी। उसको हथियार उपलब्ध कराने वाले मीरापुर के नीरज को देवबंद पुलिस ने पकड़ा था। अखिल गुप्ता के परिजन इस मामले की जांच सीबीआई से करना चाहते हैं। इस मामले की जांच तीन वर्ष बाद क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। कोर्ट के बार-बार तल्बी के बावजूद कार्तिक को यहां कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई है कि कार्तिक पानीपत जेल में बंद है। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने पानीपत जेल अधीक्षक को मुख्य हत्यारोपी कार्तिक को 21 सितंबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed