फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार प्रकरण: पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

खालापार प्रकरण: पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खालापार प्रकरण: पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
शहर कोतवाली में लोगों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार प्रकरण में पुलिस ने दो युवकों को दबिश के दौरान उठाया तो परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। बताया कि उठाए गए युवक वो नहीं है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस दोनों की कुंडली खंगाल रही है।
शहर कोतवाली के खालापार में मंगलवार को गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर गौ तस्करों ने हमला बोलकर तीन साथियों को छुड़वा लिया था। मामले में पुलिस ने 17 नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना वाले दिन से ही पुलिस दिन रात घटनास्थल के आसपास कस्सावान में लगातार दबिश दे रही है। दो नामजद और नौ अज्ञात की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ फिलहाल खाली चल रहे हैं। रविवार को पुलिस ने दबिश के दौरान सुजडू और जामिया नगर निवासी दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

दोनों जगहों के दर्जनों लोग शहर कोतवाली पहुंचे और युवकों को निर्दोष बताते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि पकड़े गए युवकों को बवाल से कोई मतलब नहीं है तथा पुलिस ने इन्हें गलत उठाया है। परिजनों ने बताया कि दोनों की आईडी दूसरी है और जिनकी पुलिस तलाश कर रही है वो दूसरे है। नाम के चक्कर में पुलिस ने गलत युवकों को उठा लिया है। पुलिस दोनों की जांच में जुटी है। उधर, एक माह पूर्व शेरपुर गांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में गांव में देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने गांव से प्रधान हासिम ठाकुर के पुत्र तारिक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालापार प्रकरण की जांच सिविल लाइन को सौंपी
एसएसपी ने खालापार प्रकरण की जांच शहर कोतवाली पुलिस से लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा इस प्रकरण की आगे की जांच करेंगे। सूत्रों की माने तो सफेदपोश नेता पुलिस पर मामले में दबाव बनाने का प्रयास करने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed