फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीण तीन दिन से लापता, अनहोनी की आशंका

ग्रामीण तीन दिन से लापता, अनहोनी की आशंका

Mon, 29 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण तीन दिन से लापता, अनहोनी की आशंका
ग्रामीण तीन दिन से लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

खतौली। एक ग्रामीण तीन दिन से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी ग्रामीण का कहीं पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस को सर्विलांस के जरिये ग्रामीण की लोकेशन सहारनपुर में मिली है।

गांव मीरापुर खुर्द निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल शनिवार को अपने घर बाइक लेकर चला था। उसने गन्ना समिति में अपने बाइक को खड़ा किया और समिति के एक कर्मचारी से पैसे उधार लेकर कहीं चला गया। नरेंद्र उसी दिन से लापता है। परिजनों को उसकी बाइक गन्ना समिति में खड़ी हुई मिली। लापता नरेंद्र को परिजनों ने काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने नरेंद्र के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने लापता ग्रामीण के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगवाया। सर्विलांस के जरिये नरेंद्र की लोकेशन का सहारनपुर में पता चला है। सोमवार को परिवार व रिश्तेदार थाने में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। परिजनों ने ग्रामीण के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिवार के लोग नरेंद्र को सहारनपुर में तलाश करने के लिए गए हैं। इसके बावजूद अभी तक नरेंद्र का कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed