फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी का अपहरण कर एक हफ्ते तक किया दुष्कर्म

किशोरी का अपहरण कर एक हफ्ते तक किया दुष्कर्म

Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर एक हफ्ते तक किया दुष्कर्म
अगवा कर किशोरी से एक हफ्ते तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी किशोरी को अगवा कर एक युवक ने करीब एक हफ्ते तक उसे हरियाणा प्रांत के जिले में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर सोमवार सुबह घर लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसे थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी का भी मेडिकल कराया जा रहा है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 25 फरवरी को घर पर अकेली थी। शाम के समय जब परिजन घर लौटे तो किशोरी नहीं मिली। तलाश करने पर किशोरी को गांव निवासी द्वारा एक आरोपी के अपने साथ ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन लोकलाज के डर से गुपचुप तरीके से किशोरी की तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी खुद ही घर लौटी। किशोरी ने आरोपी हरेंद्र पर उसे अगवा कर ले जाने और हरियाणा प्रांत के जिला पानीपत स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखने और लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed