फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार में दिन निकलते ही गोकशी का भंडाफोड़

खालापार में दिन निकलते ही गोकशी का भंडाफोड़

Wed, 10 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खालापार में दिन निकलते ही गोकशी का भंडाफोड़
खालापार में गोकशी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में तालाब के पीछे मंगलवार तड़के गोवंश कटान का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने करीब दो क्विंटल गोमांस बरामद किया है। मौके से सभी छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में तालाब के पीछे मंगलवार तड़के गोकशी किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के अनुसार मौके पर छह लोग गोवंश काटते मिले, जो पुलिस टीम को देखते ही चकमा देकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने दो क्विंटल गोमांस, गोवंश की कटी गर्दन, कटान के उपकरण व पशु अवशेष बरामद किए गए। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ नीरज कुमार को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद बरामद किए गए मांस के गोमांस होने की पुष्टि की। इसके बाद गोमांस के सैंपल लेकर उसे नष्ट करा दिया गया। पुलिस के अनुसार फरार हुए आरोपियों की पहचान गांव सुजडू के मोहल्ला दीन मोहम्मद निवासी फैय्याज पुत्र अमीर अहमद, उसके बेटे भूरा, सुक्कन पुत्र बाल्ली व उसके बेटे आरिफ के साथ ही दक्षिणी खालापार निवासी शादाब व आरिफ पुत्र शमशाद के रूप में हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed