फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छत पर सो रही युवती के साथ छेड़छाड़

छत पर सो रही युवती के साथ छेड़छाड़

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छत पर सो रही युवती के साथ छेड़छाड़
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के भाई को मारपीटकर छत से नीचे फेंक दिया। आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपनी बहन के यहां सोने के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी, पुत्री व उसका पुत्र अकेले थे। देर रात को करीब तीन बजे पड़ोसी युवक घर में कूदकर छत पर चढ़ गया। छत पर सो रही उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करने का उसकी पुत्री और 12 वर्षीय पुत्र ने विरोध किया। विरोध करने पर युवक ने भाई बहन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने युवती के भाई को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। युवती के शोर मचाने पर घर के बरामदे में सो रही उसकी मां ने भागकर पुत्र को उठाया। जिसके बाद आरोपी युवक पुलिस को सूचना देने पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बहन और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के यहां दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी युवक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed