{"_id":"5b01c3734f1c1b894c8b615c","slug":"61526842227-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर किसान से 6 लाख रुपए हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर किसान से 6 लाख रुपए हड़पे
Updated Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर किसान से छह लाख रुपये हड़पे
भोपा। किसान से धोखाधड़ी करके छह लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने किसान के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव रहमतपुर निवासी हेमसिंह का आरोप है कि जानसठ निवासी विनोद कुमार उसका पूर्व परिचित है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व विनोद उसके घर आया और जरूरत बताते हुए उससे छह लाख रुपये ले गया। हेमसिंह ने पुलिस से शिकायत की है थी। कुछ दिन बाद उसे दो लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पंद्रह दिन बाद पैसे मांगने पर आरोपी ने पैसे नहीं लौटाने तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कई बार थाने में शिकायत लेकर पहुंचा, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह एसएसपी के यहां पहुंचा। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
प्रधान के पति समेत सात लोगों पर मुकदमा
भोपा। गांव गादला निवासी अंकुर ने रविवार को थाने में गांव के ही प्रधान के पति अशोक, देवर सोनू, अनिल, पप्पू, सोनू व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने दो दिन पूर्व उसके पिता विजय त्यागी और उसके साथ गालीगलौज करते हुए लाठी डड़ों से मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।