{"_id":"59aefc464f1c1b95078b4758","slug":"61504640070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
मुजफ्फरनगर। किराएदार ने प्लॉट दिलवाने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से डेढ़ लाख रुपये ठग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पर कृष्णापुरी निवासी रिटायर्ड शिक्षक जगमेर सिंह ने तहरीर दी। बताया कि तीन साल पहले उसके मकान में मोल्हाहेडी निवासी विरेंद्र किराए पर रहने आया था। आरोप है कि विरेंद्र ने पड़ोस में स्थित एक प्लॉट को अपना बताकर उससे कई बार में डेढ़ लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट किसी और का है। इसी दौरान आरोपी बगैर किराया और बिजली का बिल दिए मकान खाली करके चला गया। आरोप है कि अब रकम वापस मांगने पर आरोपी उसे देख लेने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
हमला कर गोली चलाई
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नई मंड़ी कोतवाली पर महमूदनगर के वकार ने पुलिस में दर्ज कराई। बताया कि वह अपनी पत्नी और भाई के साथ रिश्तेदार के यहां ईद की मुबारकबाद देने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे सुभाषनगर निवासी एजाज अपने साथियों के साथ मिला। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उस पर गोली भी चलाई।जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने एक आरोपी एजाज को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
सड़क हादसों में राहगीर घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में कई राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रामपुरी निवासी निरंकार शर्मा सड़क पार करते समय डग्गामार जीप की चपेट में आकर घायल हो गया। ककरौली का सुऐब बाइक से भोजा जा रहा था। रास्ते किसी वाहन ने साइड मार कर उसे घायल कर दिया। खानपुर निवासी उम्रदराज भोपा रोड पर मखियाली के पास सड़क हादसे में घायल हो गया।