फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दस बीएलओ के खिलाफ मुकदमा

दस बीएलओ के खिलाफ मुकदमा

Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
दस बीएलओ के खिलाफ मुकदमा
दस बीएलओ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तहसील सदर में हुई बैठक से गैरहाजिर रहे छह सहायक अध्यापकों व चार शिक्षामित्रों के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी पुरकाजी क्षेत्र से बूथ लेविल ऑफिसर (बीएलओ) बनाए गए थे।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी पुरकाजी अमित कुमार ने शहर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है, जिसमें पुरकाजी क्षेत्र में कई स्कूलों के सहायक अध्यापक व शिक्षामित्रों को बूथ लेविल ऑफिसर बनाए गए थे। विगत दिवस सदर तहसील में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक थी, जिसमें कई बीएलओ नदारद रहे और उन्होंने चुनाव संबंधी सामग्री भी प्राप्त नहीं की। इनमें सहायक अध्यापक आदेश पंवार, सुधा रानी, रितु रानी, नेहा गुलाटी, सारिका देवी व निशा और शिक्षा मित्र मौसमी, धर्मेंद्र कुमार, स्नेहलता राघव व संतोष शामिल हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी ने उक्त सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की, जिस पर पुलिस ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के खिलाफ 32 जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed