{"_id":"5b367cce4f1c1bc96b8b8dac","slug":"51530297550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सिक्के न लेने पर युवकों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर सिक्के न लेने पर युवकों का हंगामा
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर सिक्के न लेने पर युवकों का हंगामा
जानसठ। कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर सिक्के नहीं लेने पर गुस्साए युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवकों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैनों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भारतीय मुद्रा को कोई भी लेने से मना नहीं कर सकता है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कस्बा निवासी कुछ युवक एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने युवकों से सिक्के लेने से मना कर दिया। युवकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवकों ने भारतीय मुद्रा का अपमान मानते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने युवकों से तहरीर लेकर कहा कि भारतीय मुद्रा को कोई भी अपमानित नहीं कर सकता हैं। यह एक गंभीर मामला है, जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।