{"_id":"5a9d87234f1c1b3f658b60cb","slug":"51520273187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी कराने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की शादी कराने की शिकायत
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग की शादी करने पर कार्रवाई होगी
पुरकाजी। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी किए जाने की पुलिस से शिकायत की गई है। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को हिदायत दी है कि अगर नाबालिग लड़की की शादी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने करीब चार माह पूर्व उसके भांजे के विरुद्ध अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने अपहृत को बरामद कर कोर्ट के आदेश पर उसके पिता के संरक्षण में दिया था। तहरीर में बताया गया है कि लड़की के परिजन नाबालिग होने के बावजूद उसकी मंगलवार को शादी करने जा रहे हैं। इस संबंध में हलका इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची थी। किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की हिदायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि नाबालिग की शादी की गई तो परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
चार बीघा गन्ने की फसल जली
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी किसान ताहिर अहमद का ग्राम खेड़ा जट जाने वाले रास्ते पर खेत है, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। सोमवार दोपहर उसके खेत में अचानक आग लग जाने से आसपास काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। आग लगने से करीब चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।